नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हित कमेटी दिल्ली एनसीआर का 8 सदस्य प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला उनको शाल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
उनको चिह्नीकरण के लिए पत्र सौंपा क्योंकि 2017 में उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली में एसडीएम रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया था और चिह्नीकरण के लिए आठ लोगों की कमेटी भी नियुक्त की गई थी। उसमें दिल्ली एनसीआर के 375 आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण चयन किया व उनके गृह जनपद के सत्यापन के भेजा गया था।
2023 को भी आंदोलनकारियों का प्रतिमंडल उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी से मिला था। आज पत्र में पुन: आग्रह किया गया है कि जीओ चयन में कतरन डीएम के विवेक और संस्थाओं के माध्यम से सम्मिलित कर नया जियो जारी किया जाए।
शिष्ट मंडल में शामिल संरक्षक अनिल पंत, अध्यक्ष मनमोहन सिंह, रविंद्र चौहान, किशोर रावत, कुशाल सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, नरेंद्र बिष्ट, एसपी बलूनी शामिल थे। मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टमंडल को जल्द चिह्नीकरण का आान दिया।