पौड़ी। खिर्सू क्षेत्र में भालू ने हमला कर दो युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दोनों युवक अग्निवीर भर्मी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए अभ्यास के लिए जंगल की ओर गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक अग्निवीर की भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवक अभ्यास के लिए रोज की तरह सुबह जंगल की ओर गए थे। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह दोनों युवकों को भालू के चंगुल से बचाया।
घायल युवकों को तत्काल श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची और स्थिति का जायेजा लिया।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की है। दोनों घायल युवकों के नाम खिर्सू के माथीगांव निवासी आदर्श पुत्र विक्रम सिंह और कठूली निवासी आकाश सिंह पुत्र भागेश सिंह बताए जा रहे है।
