गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस की कमान

नई दिल्ली/देहरादून। गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दे दी है। महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए।

इसके अलावा प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया जबकि डा. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना की है।

जिला-अध्यक्ष
अल्मोड़ा- भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेर अजरुन चन्द्र भट्ट, चमोली -सुरेश डिमरी, चम्पावत चिराग सिंह फत्र्याल, देहरादून सिटी डॉ. जस¨वदर सिंह गोगी, हल्द्वानी सिटी गोविन्द सिंह बिष्ट, काशीपुर सिटी श्रीमती अल्का पाल, रुद्रपुर सिटी श्रीमती ममता रानी,  देवप्रयाग उत्तम असवाल, डीडीहाट मनोहर सिंह टोलिया, हरिद्वार बलेर सिंह, हरिद्वार सिटी अमन गर्ग, कोटद्वार विकास नेगी, कोटद्वार सिटी श्रीमती मीना देवी, नैनीताल राहुल छिमवाल, पखवाड़ून संजय किशोर, परवडून मोहित उनियाल, पौड़ी गढ़वाल विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ मुकेश पन्त, पुरोला दिनेश चौहान, रानीखेत दीपक किरोला, रुड़की फुरकान अहमद, रुड़की सिटी राजेन्द्र कुमार चौधरी, रुद्रप्रयाग कुलदीप कंडारी, टिहरी गढ़वाल मुरारी लाल खंडवाल, उधमसिंह नगर हिमांशु गाबा, उत्तरकाशी प्रदीप सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *