प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की : गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष व सह प्रभारियों ने ली संगठन सृजन में बने जिला अध्यक्षों की व एआईसीसी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल ने प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के अध्यक्ष जो संगठन सृजन में चुने गए हैं उनकी बैठक ली, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारियों सुरेन्द्र शर्मा व मनोज यादव उपस्थित थे।

नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल ने कहा कि नव नियुक्त जिला महानगर अयक्ष पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय व्यापी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में चले संगठन सृजन में चुने गए हैं और इसलिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को एक अच्छा नेता साबित करने की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विाश में ले कर संगठन को बूथ स्तर न्याय पंचायत स्तर व ब्लक स्तर तक मजबूत करना है व पार्टी का संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम समानांतर स्तर पर चलाने हैं।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ ¨हसा बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश की आम महिला आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि अािकांश मामलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार या संगठन के लोग शामिल हैं और उसका सबसे बड़ा उदाहरण अंकिता भंडारी की हत्याकांड व हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा की पुत्री के साथ हुए दुराचार का मामला है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणोश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने जिला महानगर अयक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजें। प्रदेश कांग्रेस के दूसरे सह प्रभारी मनोज यादव ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से आह्वान किया कि आने वाले तीन महीनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें और अपने अपने जिले में शत प्रतिशत ब्लक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लें।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बैठक का संचालन किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी , महानगर देहरादून अध्यक्ष डक्टर जस¨वदर सिंह गोगी, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिला अध्यक्ष मोरारी लाल खंडेलवाल, यमुनोत्री जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, कोटद्वार जिला अध्यक्ष विकास नेगी, कोटद्वार महानगर अध्यक्ष मीना बछवान, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण बालेर सिंह, अध्यक्ष रुड़की महानगर राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रुड़की फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जिला अध्यक्ष काशीपुर अल्का पाल, जिला अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर हिमांशु गावा, अध्यक्ष हल्द्वानी गो¨वद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज, जिला अध्यक्ष रानीखेत दीपक किरौला, अध्यक्ष बागेर अजरुन भट्ट, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत, जिला अध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया व जिला अध्यक्ष चम्पावत चिराग फत्र्याल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *