कार खाई में गिरी दो की मौत, विवाह समारोह से लौट रहे थे मृतक

देहरादून। विवाह समारोह से लौटते हुए एक कार  अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने दो मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक विवाह समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई।
हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची
पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों  को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *