चमोली में आए 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10.21 बजे चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र चमोली में रहा और गहराई 10 किमी बताई गई है।
हिमालयी राज्य उत्तराखंड की धरती बुधवार को दो बार भूकंप से हिली है। इस बार चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार चमोली में 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र  के अनुसार चमोली में बुधवार सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। एनसीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में था। इसकी तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड थी। इसके ठीक आधे घंटे बाद 10 बजकर 52 मिनट पर चमोली में फिर से भूकंप आ गया।
इस बार इसकी तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड बताई गई है। भूंकप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था।
सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इन झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नही है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *