कैबिनेट विस्तार, दायित्व वितरण, संगठन में बदलाव को कवायद तेज

देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से दिल्ली रवाना 
-दिल्ली में सीएम, महेंद्र भट्ट, अजेय कुमार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व संग होगी बैठक

देहरादून। प्रदेश में धामी कैबिनेट के विस्तार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल , दायित्व वितरण और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर कवायद तेज हो गई है। देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अब इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में पुष्कर धामी की नई टीम, महेंद्र भट्ट की नई टीम और वे भाजपा के उन नेताओं के नाम भी तय हो जाएंगे जिन्हें प्रदेश सरकार में दायित्व दिया जाना है। उत्तर प्रदेश में महामंत्री संगठन बदले जाने से प्रदेश में भी संगठन में बदलाव के कयास तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की चुनौती से निपटने के लिए भाजपा सरकार और संगठन दोनो को स्थिरता प्रदान करने के पक्ष में है ताकि 2024 से पहले सभी जमीन पर अपनी स्थिति मजबूत कर लें। वैसे बता दें कि माना जा रहा है कि 15 अगस्त तक इस बाबत सभी फैसले ले लिए जा सकते हैं। राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद ये पहली बार धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा।सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में विभागों में फेरबदल या कुछ पुरानों को हटा नए चेहरों के जगह दी जा सकती है। वहीं संगठन के पुराने चेहरों को सरकार मे दायित्व देकर संगठन में नई पीढ़ी को स्थापित करने की कोशिश हो सकती है।  धामी सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय संगठन और वरिष्ठ नेताओं के साथ इस बाबत प्राथमिक बातचीत कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *