आठ साल में पीएम वैियक जननायक के रुप में उभरे:धामी

न्यूज़ सुनें
आर्थिक और सामरिक मोच्रे पर भारत ने अलग पहचान बनायी
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि पीएम मोदी के आठ साल ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होेंने कहा कि अब मोदी वैियक स्तर पर भारत का परचम लहरा रहे हैं। पिछले आठ साल में सामरिक, आर्थिक मोच्रे के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर उभरा है। धारा 370 हटाई गई है। अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बन रहा है। पूरे देश में आनंद का वातावरण है। 2014 से पहले बना निराशा का वातारवरण अब कल की बात हो गई है। अब विकास योजनाएं एक परिवार नहीं एक राष्ट्र के लिए बन रही हैं। योजनाओं का लाभ राजनीतिक तुष्टिकरण के बजाय अंतिम पांत में खड़े लोगों के लिए बन रही है। उन्होंने भरोसा दिया है कि हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के बाद राष्ट्रीय लॉ  कालेज का निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पीएम मोदी के दिशा निर्देश पर नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैज्ञानिक तरीके से खनन के लिए समग्र नीति बना रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में दायित्व रीति नीति के तहत दिए जाएंगे।

यह दावा सीएम ने बृहस्पतिवार को यहां सर्किट हाउस में तय समय से दो घंटे बाद हुई एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने पीए मोदी के आठ साल के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया और दोहराते हुए कहा कि कोरोना के बाद पूरे वि में भारत का डंका बजा है। मोदी पूरे वि के नेता के तौर पर उभरे हैं। अब सीमा में शत्रुओं को उनके ही अंदाज में दोगुनी ताकत से जवाब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से आंतकवादी या घुसपैठियों की गोली का जवाब दिल्ली से मांगा जाता था, आज सेना खुद गोली का जवाब गोले से दे रही है। भारत ने कोरोना काल में वि का निशुल्क सबसे बड़ा वैक्सीनेशन का काम किया। इसके अलावा कई देशों को वैक्सीन दी। इससे कोरोना के फैलाव को रोकने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि भारत तेजी के साथ विकास के अगले कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नेशनल लॉ कालेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार नैनीताल उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश की प्रतीक्षा में है। कि च्छा में एम्स के लिए सौ एकड़ जमीन मिल गई है। उन्होंने कहा कि वे जिलों में भी औचक निरीक्षण करने वाले हैं। अधिकारी और कर्मचारियों को हरहाल में दस बजे दफ्तर में पहुंचना है। भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कालेज में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आईएसबीटी का निर्माण जल्दी शुरू होगा। रिंग रोड एवं स्मार्ट सिटी के लिए पीएम द्वारा हल्द्वानी में की गई घोषणा के तहत दो हजार करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं।

  उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार खनन नीति को ज्यादा व्यवहारिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर नियम और कानून बदलना पड़ेगा तो बदला जाएगा। इससे पहले सीएम ने विधायक बंशीधर भगत, महापौर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के साथ पनचक्की से नहर कवरिंग के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में विलंब होने पर खेद भी जताया और बाद में अधिकारियों के साथ विकास कायरे की समीक्षा की। इस मौके पर विधायक बंशीधर भगत,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,डा. अनिल कुमार डब्बू, विधायक सरिता आर्या समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *