भाजपा के प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

न्यूज़ सुनें

सरकार की उपलब्धियों एवं संकल्प पत्रों को पूरा करने को लेकर की चर्चा
काशीपुर। भाजपा के प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतिम दिन सरकार की उपलब्धियों को भाजपा पदाधिकारियों के साथ साझा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं संकल्प पत्रों को पूरा करने को लेकर चर्चा की।
बाजपुर रोड स्थित एक रिजार्ट में चल रहे भाजपा के प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रादेशिक वर्ग शिविर के तीसरे व अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों एवं संकल्प पत्रों को पूरा करने को लेकर चर्चा की।

प्रशिक्षण वर्ग में सीएम धामी ने सरकार की उपलब्धियों  का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कायरे को तथ्यों व आंकड़ों के साथ मीडिया तंत्र के जरिए जनता के बीच  पहुंचाया जायेगा। उधर कार्यक्रम से पुर्व शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प आर्पित कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, रुद्रपुर विधायक शिव आरोरा, पुष्कर सिंह काला समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *