देहरादून। राजनीतिक विचारधारा के इतर पिछले कुछ सालों से देश में राजनीतिक मौका परस्ती का दौर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल- पुथल का दौर शुरू हो चुका है। कोई भाजपाई कांग्रेस के खेमे में घुस रहा है तो कोई भाजपा के खेमे में। इसी क्रम में शनिवार को कई कांग्रेस के दिग्गजों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता लेने वालो में लक्ष्मी राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस, मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक्ष प्रत्याशी, दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली शामिल हैं।
इन सभी लोगों ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया। उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
उत्तराखंड बीजेपी सदस्यता अभियान के लिये बीजेपी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में चहल पहल देखी गयी। पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर एक्टिव नजर आएं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसे लेकर खासे दिखे।
बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा सदस्यता अभियान के जरिये बीजेपी सरकार और संगठन के कामों को भी जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा किआने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी।
