नारी शक्ति पहाड़ की रीढ़: सीएम धामी

न्यूज़ सुनें

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में आयोजित दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में पहुंच लगभग 800 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए पौड़ी में अभूतपूर्व भीड़ एकत्रित हुई थी। सरकारी आकलन के अनुसार कार्यक्रम में करीब 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे।

दिशा ध्याणी ब्वै ब्वारी कार्यक्रम से पहले सीएम ने रोड शो के जरिये आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। रांसी स्टेडियम से लेकर कण्डोलिया तक आयोजित रोड शो में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं व बच्चों ने सीएम का स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम ने कण्डोलिया मंदिर पहुंच पौड़ी के भूम्याल देवता का आशीर्वाद लिया। बाद में कण्डोलिया मैदान पहुंच सीएम ने जनता को संबोधित किया।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व धन सिंह रावत ने भी जनता को संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत और यमके वर विधायक रेनू बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत आदि समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *