मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की भेंट 

न्यूज़ सुनें

अब तक आधे ही पूरे हुए ऑल वैदर रोड के काम
ऑल वैदर रोड के 41 कार्य मंजूर हुए थे, अब तक 19 कार्य ही पूरे हो सके
देहरादून। ऑल वैदर रोड का काम शुरू हुए करीब छह साल बीत चुके हैं लेकिन अबतक आधे ही काम पूरे हो सके हैं। केंद्रीय सङ़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने उत्तराखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
889 किलोमीटर लम्बी एवं लगभग 12 हजार करोड की लागत से बन रही चार धाम सड़क परियोजना में मंत्रालय ने अब तक 53 कार्यों में से 41 कार्य मंजूर किए थे। अब तक 19 कार्य ही पूरे हो सके हैं। 22 कार्यों में कार्य गतिमान है।  सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि ऑल वेदर सडक परियोजना का कार्य में किसी प्रकार की देरी उचित नहीं होगी तथा आम जनमानस के आवागमन इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किया जाएं।

पिथौरागढ़ से अस्कोट मोटर मार्ग (लगभग 47 किमी) भी ऑल वेदर परियोजना की तरह मंजूर किये जाने पर सहमति बनी। यह मार्ग बीआरओ द्वारा निर्मित किया जायेगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री  सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, अवर सचिव अमित घोष, उत्तराखंड शासन में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित केंद्रीय मंत्रालय  और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।
एनएच के ऊपर नीचे निर्माण से होने वाले नुकसान की भरपाई करेगा केंद्र :   राष्ट्रीय राजमागोर्ं के निर्माण में अधिग्रहित भूमि से ऊपर व नीचे यदि मार्ग निर्माण से भवनों एवं अन्य संरचनाओं में क्षति होती है तो इस नुकसान की भरपाई की प्रतिपूर्ति भी भारत सरकार द्वारा किये जाने के लिये  मुख्यमंत्री  के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री द्वारा  सहमति दी गई। इससे समस्त हिमालयी राज्यों को लाभ प्राप्त होगा।

नजीबाबाद- अफजलगढ़ बाय पास को मंजूरी : मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कुमाऊं और गढ़वाल के मध्य दूरी एवं समय कम करने के लिए नजीबाबाद- अफजलगढ़ बाय पास (लम्बाई 42.50 किमी) को मंजूरी दी गयी। बायपास बनने से कुमाऊं- गढ़वाल के बीच की दूरी 20 किमी कम हो जायेगी तथा आवागमन में 45 मिनट की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *