मंहगाई और नौकरियों को लेकर लडाई रहेगी जारी: रावत

न्यूज़ सुनें

भाजपा सरकार ने घरेलू उत्पादों पर भी टैक्स लगाकर मंहगाई बढाई
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई इतनी बढ़ा दी है कि आम आदमी को दो वक्त का रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। जौलीग्रांट में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि पहले ब्रांडेड़ चीजों पर टैक्स लगाया जाता था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादों पर टैक्स लगा दिया है। जिससे महंगाई काफी बढ़ गई है। सामान्य कपड़ों और खाने-पीने की चीजों पर रेट बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जिससे आम आदमी की गले-गले आ गई है।

सरकार कहती है कि महंगाई यूक्रेन की लड़ाई के कारण हुई है। लेकिन लड़ाइयां तो उस वक्त भी होती थी। जब केंद्र में डा. मनमोहन सिंह की सरकार थी। उस वक्त मध्य एशिया में लड़ाई चल रही थी। इराक, सीरिया, लेबनान और अफगानिस्तान में तब लड़ाई चल रही। तब देश में यदि एक चीज के दाम बढ़ते थे तो दूसरी चीजों को नियंत्रित किया जाता था। लेकिन आज सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे जनता कराह रही है। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते कालूवाला में सौंग नदी पर कालूवाला और गूलरघाटी के बीच एक पुल स्वीकृत हुआ था। जिसे अब ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *