गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर घायल

देहरादून। चकराता में लालपुल के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस सभी घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई हैं।
गौर हो कि देहरादून जिले के चकराता में लालपुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार मिली। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सहिया पुलिस चैकी प्रभारी संदीप पंवार के मुताबिक कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिसमें पांच लोग सवार थे। सभी घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।
वाहन में कुल 5 व्यक्ति जिसमें 3 पुरुष एवं 02 महिलाएं सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 व्यक्ति सामान्य चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन ने बताया कि चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *