गंगनहर की झाड़ियों में अटका मिला अज्ञात महिला का शव

हरिद्वार। देर रात ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्सबान मोहल्ले में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर के समीप एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों में अटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है और महिला विवाहित है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, जो गंगनहर में झाड़ियों में अटका हुआ था। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *