घर-घर तिरंगा लगाने के लिए भाजपा ने कमर कसी

न्यूज़ सुनें

महानगर कार्यालय में खुला झण्डा विक्रय केन्द्र
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मोचरे के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक में अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही झण्डा विक्रय केन्द्र भी खोला गया है।
बृहस्पतिवार को महागर कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व कैन्ट विधायक सविता कपूर ने झण्डा विकय केन्द्र का शुभारंभ किया। इसके बाद महानगर कार्यालय में बैठक हुई जिसमें हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली, विधानसभा संयोजक व सह संयोजक, मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री, महानगर के पदाधिकारी व मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूदा रहे। बैठक में सभी सातों मोचरें को घर-घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जन्मदिन मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घयु आयु की कामना की।

बैठक में जिला टोली के जिला संयोजक रतन सिंह चौहान, सह संयोजक अनन्त सागर, सचिन गुप्ता, सौरव कपूर, महानगर उपाध्यक्ष डा. उदय सिंह पुण्डीर, बृजलेश गुप्ता, महानगर मंत्री तृप्ता जाटव, संध्या थापा, मुनिया पाल, संजय सिंघल, हर घर तिरंगा अभियान के विधानसभा संयोजक विनोद रांगड, ओम कक्कड़, विक्की खन्ना, देवेन्द्र पाल मोटी, महानगर मोचरें के अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, अंशुल चावला, राजेश काम्बोज, बच्चन सिंह रावत, जावेद आलम, बैजराम सिंह रावत, सुमन सिंह, मोती राम, सप्पटर सिंह, अनुराग भाटिया, श्याम सुन्दर चौहान, सुनिल घिल्डियाल, पीएन डिमरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *