गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: धामी

न्यूज़ सुनें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले की सरकारें अपने लिए काम करती थी, लेकिन मोदी सरकार आम जनता व खासकर गरीबों के लिए काम कर रही है। रविवार को मीदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
हाथीबड़कला स्थित सव्रे ग्राउंड में आयेजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुष्मान, उज्जवाल, आवास समेत मोदी सरकार की तमाम योजनाओं व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राशन, गैस, बिजली, स्वास्थ्य, आवास समेत गरीबों की हर जरूरत को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अटल आयुष्मान योजना में अस्पताल पूरी ईमानदारी से कार्य करें। अस्पतालों का पेमेंट सप्ताह में किया जाएगा, ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प पर काम कर रही है। अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील होना, ताकि आम जन की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हो सके। उन्होंने आम जन से 106 व  एप्प के जरिये शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की। इन शिकायतों पर सरकार त्वरित गति से कार्रवाई कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश को लेकर संवेदनशील है। वह स्वयं औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को निलम्बित भी किया जा रहा है।
इस मौके पर काबीना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, काबीना मंत्री गणोश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन, अनिल गोयल, महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, क्षेत्रीय पाषर्द भूपेन्द्र कठैत, चौधरी अजीत सिंह बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *