हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार : महेन्द्र भट्ट

न्यूज़ सुनें
महानगर कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी  राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा किए उन्होंने कहा कि  संघ एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्रेत मानते हैं।
सोमवार को महानगर कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर  भव्य स्वागत किया। इस दौरान महानगर कार्यालय में आतिशबाजी भी गई। साथ ही ढोल की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस दौरान अम्बेडकर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में तलवार देकर व गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में प्रदेश अध्यक्ष का काफिला प्रदेश कार्यालय पहुंचा। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के साथ ही किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है। कार्यकर्ता का योगदान ही संगठन को आगे बढ़ाता है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा संगठन व युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य अवश्य बनाएंगे।  मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल माध्यमों एवं पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार तथा संगठन की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को साझा करने को कहा। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ,  विधायक सविता कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महानगर अयक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल समेंत प्रदेश एवं महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *