हरदा ने लिया राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस ध्वज के सम्मान की रक्षा का संकल्प

न्यूज़ सुनें
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस भवन में बहनों से बँधवाई रखीदेहरादून। राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान-शान है ये देश की आजादी की लड़ाई की भावना को सदा हमें याद दिलाता है। हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष से हमने यह आजादी पाई है, वैसे ही कांग्रेस का तिरंगा झंडा भी देश की आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। यह बात पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज कांग्रेस भवन में कही।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कांग्रेस मुख्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में आयी बहनों से राखी बँधवा कर मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के ध्वज को राखी बांध कर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लिया। रावत ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, लोकमान्य गंगाधर तिलक जैसे महान नेताओं व आजादी के दीवाने लाखों लोगों के बलिदान से देश को आजादी प्राप्त हुई है। अब तो जिनका कोई योगदान आजादी के संघर्ष में नहीं था ,जो देश स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के साथ थे, सेनानियों के विरुद्ध साजिश रचते थे ,जिन्होंने 52 वर्ष तिरंगे को हाथ में नहीं पकड़ा वो हमें समझा रहे हैं।
रावत ने कहा कि देश के हर घर व हर दिल में तिरंगा है।

इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार में महिलाओं के लिए चलाई गई कई योजनाओं की भी याद दिलाते हुए कहा कि गौरा देवी कन्या धन, विधवा ,वृद्धा सहित दर्जनों योजनाएँ उन्होंने चालू की थी जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद किया है। हम उनको पुन चालू कराने के लिए दबाव बनाएँगे। उन्होंने इंदिरा अम्मा भोजनालय का उल्लेख करते हुए कि उसके माध्यम से भी माता बहनों को रोजगार मिला था और लोगों को सस्ते दरों पर खाना मिलता था। जिसको इस सरकार ने बंद कर दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति के सम्मान के लिए हर सम्भव काम करेगी।

इस मौके पर मथुरा दत्त जोशी, सुधा शुक्ला, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा दसौनी, ओम् प्रकाश बब्बन, दिनेश चौहान, महेंद्र नेगी गुरुजी, विरेंद्र पोखरियाल, गुल मौहमद ,उर्मिला थपलियाल थापा, शिवानी थपलियाल, प्रणिता डोभाल, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, चंद्रकला नेगी, मधु थापा, रेखा ढींगरा, आशा, पूनम, सुनैना, बबली, सरिता, बबिता, मेघा, राजकुमारी देवी, लीला देवी, सावित्री, निक्की, सुनीता, प्रमिला, निर्मला, सविता, शक्तिमान देवी, विमला, दीपांशी, मुस्कान, मुन्नी, पूजा, प्रीति, लाता रावत, जयंती, कमला, पूर्णिमा सहित सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *