हौल्यारों से भरी मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

न्यूज़ सुनें
पौड़ी।
पैठाणी के निकट हौल्यारों से भरी मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक चमोली जिले की चांदपुर पट्टी के बिसौला गांव के रहने वाले थे, जोकि टोली बनाकर होली खेलने पैठाणी की ओर आए थे। सभी मृतकों की उम्र 16 से 22 वर्ष के बीच थी।
गुरुवार सांय चार बजे करीब पैठाणी से एक किलोमीटर आगे चुठाणी बैंड पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि चुठाणी बैंड के निकट वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ने पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार को चमोली जनपद के पटटी चांदपुर के बिसौणा गांव से होल्यारों की टीम होली खेलने पौड़ी के पैठाणी बाजार में पहुंची। यहां उन्होने होली खेली।
 बताया गया कि घर वापसी के दौरान सायं करीब साढे तीन बजे उनका वाहन चुठाणी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें अमित नेगी (16 वषर्) पुत्र महेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को स्थानीय व पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलवंत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह, संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल भूपेंद्र सिंह (30), मोहित सिंह (19), शिशुपाल(40), नरेंद्र सिंह (32), भागवत सिंह (40), पवन सिंह (16), दीपक (35), विक्रम सिंह (40), लक्ष्मण नेगी (27), महेंद्र सिंह (32) को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक व घायल सभी एक ही गांव के हैं। होली खेलने के लिए पैठाणी आए थे। उन्होने बताया कि घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *