देहरादून। खराब मौसम होने के कारण राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया है। उनके विमान ने दिल्ली से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी थी। किन्तु मौसम की बेरूखी के चलते उन्हे विमान की आपातकालीन लैडिंग पंतनगर एयरपोर्ट पर करनी पड़ी।
पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहुल गांधी ने फोन के जरिये अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद काफी देर तक मौसम के ठीक होने का इंतजार किया गया। आखिर में खराब मौसम को देखते हुए राहुल गांधी को अपना उत्तराखंड दौरा कैंसिल करना पड़ा।
वे पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गय। राहुल गांधी ने दिल्ली रवाना होने से पहले उत्तराखंड की जनता को खास संदेश दिया। राहुल गांधी ने कहा मैं आप सभी से मिलकर आपकी बातें सुनना चाहता था। आपके सुख-दुख आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। मगर मौसम के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पौड़ी में भी पूर्व सैनिकों के साथ मुलाकात करनी थी। साथ ही उन्हें कोटद्वार भी जाना था। मगर मौसम की खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।् राहुल गांधी ने कहा कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं। बता दें 4 और 5 जून को राहुल गांधी का अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में प्रस्तावित था। अल्मोड़ा में उनकी पब्लिक मीटिंग होनी थी।
पौड़ी में राहुल गांधी को पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करनी थी। यहां भूतपूर्व सैनिकों का एक बड़ा सम्मेलन होना था। इसके साथ ही उनका कोटद्वार दौरा भी होना था। जहां उन्हें मोहम्मद दीपक से मुलाकात करनी थी।
इसके बाद देहरादून में राहुल गांधी की कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक थी और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता। उन्होंने कहा कि वे बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आयेंगे। तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे।
