मंदिर समिति के 17 कार्मिकों की पदोन्न्ति

न्यूज़ सुनें

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में  लंबित पड़े कार्मिकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।  इस क्रम में  बीकेटीसी में उप मुख्य कार्याधिकारी (डिप्टी सीईओ) के पद समेत 17 कार्मिकों की पदोन्नति  हुई है।
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड ने बताया कि बीकेटीसी  प्रभारी डिप्टी सीईओ के रूप में कार्यरत सुनील तिवारी को पदोन्नत कर उप मुख्य कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी की ओर से जारी आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान तथा राज कुमार नौटियाल को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान को मंदिर अधिकारी के पद पर पदोन्नति दे दी गयी है।
प्रशासनिक अधिकारी डब्बल सिंह भुजवाण, युद्धवीर सिंह पुष्पाण, दीपक नौटियाल तथा प्रधान सहायक बिजेंद्र सिंह बिष्ट को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। प्रधान सहायक कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल सहित रमेश चंद्र नेगी को प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पदोन्नति दी गयी। वरिष्ठ सहायक संजीव बिष्ट, जगमोहन बत्र्वाल, संदीप कपरवाण, संतोष तिवारी एवं विपिन तिवारी को प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *