मैक्स दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल, सभी एक परिवार के

न्यूज़ सुनें
धानाचूली। जैती से हल्द्वानी जा रही एक मैक्स पदमपुरी से आगे पनियाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई है। घटना में तीन लोग ज्यादा लोग घायल और पांच को हल्की चोट हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया है,जबकि पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार जैती (अल्मोड़ा) से एक मैक्स संख्या यूके 04 टीबी 2046 दोपहर को हल्द्वानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि पदमपुरी कुछ आगे मैक्स अनियंत्रित होकर करीबन 70 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक यात्री रमेश सिंह (50) पुत्र चन्दन सिंह लमगड़िया निवासी  ग्राम चौकुना वाहन के नीचे आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में सवार गोविंद सिंह (52)चंदन सिंह, हिमांशु सिंह (19) पुत्र गोविंद सिंह ,मधुली देवी (40) पत्नी हयात सिंह ज्यादा घायल हैं। इन सब को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया हैं। इसके अलावा दिनेश सिंह (40) पुत्र तेजसिंह, बसन्ती देवी (46) पत्नी गोविंद सिंह,  दीपा देवी ( 44) पत्नी रमेश सिंह, हयात सिंह (45) पुत्र गंगा सिंह, और चालक चंदन सिंह(24) पुत्र जमन सिंह सभी निवासी ग्राम चौकुना चोटिल हुए हैं। इनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है ये सभी लोग एक ही परिवार के थे।
अधिकारियों ने बताया कि के वाहन के नीचे दबे यात्री को बमुश्किल जेसीबी की मदद से निकाला गया। भीमताल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष मुक्तेर महेश जोशी, भीमताल विमल मिश्रा,उपनिरीक्षक ललित मोहन सिंह जैड़ा सहित कई पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *