पहाड़पानी के पास आपस मे भिड़ी दो केमू बसें

न्यूज़ सुनें
तीन लोग हायर सेंटर रैफर, दर्जनों को आई हल्की चोटे
धानाचूली। नाई भीड़ापानी से हल्द्वानी और हल्द्वानी से भीड़ापानी नाई को जा रही केमू की बसें पहाड़पानी स्थित नैनीताल बैंक से आगे के मोड़ में आपस मे भिड़ गई। जिसमें सवार लोगों में अधिकांश को चोटें आई। वहीं तीन लोगों को अधिक चोट आने से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को उनके गन्तव्यों को भेज दिया गया। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। वहीं एक बड़ा हादसा होने से टल गया।अस्पताल प्रशासन व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे  केमू संख्या यूके 04 पीए 0948  और केमू बस यूके 01 पीए 0152 नैनीताल बैक आगे के मोड़ में आपस मे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, जिसने लोगों का सड़क पर ही प्राथमिक उपचार किया। जिसमे गम्भीर चोट आने पर वाहन चालक राजेंद्र राम (39) पुत्र रमेश राम निवासी कुशलबैंड, नन्दी देवी (50) पत्नी जमन सिंह तल्लाकाड़ा को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इसके अलावा घायलों में अंजू (9) चोरलेख, किरन देवी (23) पत्नी दीपक पदमपुरी, दीपक (34) पुत्र धर्मपाल पदमपुरी, रमेशचंद्र ( 50)  पुत्र खीमाराम,उड़यारी बरमधार, पार्वती देवी(58) पत्नी सदानन्द भनोली,  हेमा वर्मा (50) पत्नी बिहारी लाल कफरोली को अधिक चोटे आई। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़पानी में कर घरों को भेज दिया गया।

जबकि लल राम पुत्र बची राम बरमधार, मीना देवी पत्नी वेद प्रकाश, मोहित कुमार पुत्र वेद प्रकाश, नाई भूमका, जानकी देवी पत्नी बाली राम अघरिया ,चंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह, नन्दी देवी पत्नी चंदन सिंह  हंसविहार कलोनी, पुष्पा नयाल पुत्री चन्दन सिंह नाई, हिमानी पुत्री उत्तम सिंह नाई, प्रमोद कुमार  पुत्र मनोहर लाल हरिनगर को भी हल्की चोटें आई थी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वही धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की तरफ से तहरीर नही दी गयी है। दोनों वाहनों के मालिक हल्द्वानी में रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *