प्रदेश में वाहन किराए में 12 प्रतिशत की वृद्धि

न्यूज़ सुनें
वाहन स्वामियों ने की थी 45 से 60 प्रतिशत  किराया बढ़ाए जाने की मांग
देहरादून। शुक्रवार को प्रदेश में किराया व माल भाड़ा बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया।  प्रदेश में औसत रूप से 12 प्रतिशत किराए की वृद्धि की गई।वाहन स्वामी 45 से 60प्रतिशत किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।  परिवहन आयुक्त की ओर से किराया वृद्धि के आदेश जारी किए गए है।
वाहन स्वामियों का तर्क था कि डीजल, टायर,बीमा में बढ़ोतरी और चालकों व परिचालकों के वेतन बढ़ने के चलते यह मांग की जा रही थी। इसके पहले 2020 में यह वृद्धि की गई थी बस और टैक्सी के किराए में करीब 22प्रतिशत और चार धाम यात्रा मार्ग पर चलने वाली बसों के किराए में 27प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों में भी 15 से 18प्रतिशत की गई है। माल भाड़ा 2016 से नहीं बढ़ाया गया था परिवहन निगम के अािकतर कर्मचारी 30 प्रतिशत कल्याण विभाग आरोपित कर सकते हैं यह रिक्शा किराए पर चलने वाले दोपहिया वाहन और एंबुलेंस के लिए पहली बार किराए की दरों को निर्धारित किया गया है।
ई रिक्शा के किराए के निर्धारण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पूरे प्रदेश में लाखों वाहन ऐसे हैं जो बैटरी से चलाए जा रहे हैं उनके किराया निर्धारण के लिए अभी तक नहीं किया गया था।
साधारण बसों का किराया 128 पैसे प्रति किलोमीटर तय :  नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में चलने वाले साधारण बसों का किराया 128 पैसे प्रति किलोमीटरमैदानी मागरें के लिए तय किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय मागरें के लिए यही किराया 183 पैसे प्रति किलोमीटर है। वातानुकूलित बसों के लिए तीन गुना की वृद्धि की गई है।
सिटी बसों का किराया भी बढ़ा : शहर में चलने वाले सिटी बसों के लिए भी नया दर निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि सिटी बस यूनियन के अयक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने किराया बढ़ाए जाने की मांग से संतुष्ट नहीं है। वह सरकार की ओर से टैक्स में छूट की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किराया बढ़ाए जाने से सिटी बस में यात्रियों की संख्या में कमी आएगी इसलिए उनका संगठन किराया बढ़ाए जाने का विरोध कर रहा था। अब नए आदेश के मुताबिक प्रथम दो किलोमीटर के लिए 9 उसके बाद 6 किलोमीटर तक 12 रुपये, 10 किलोमीटर तक 18,14 किलोमीटर तक 25, 19 किलोमीटर तक 30, 24 किलोमीटर तकघ्35,29 किलोमीटर तक 40,29 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए 45 रुपया किराया निर्धारित किया गया है।
आटो-रिक्शा का किराया भी बढ़ा : आटो-रिक्शा के लिए भी किराया दर तय कर दिया गया है। प्रथम 2 किलोमीटर के लिए 60 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 18 तय किया गया है। इसी वाहन का रात्रि किराया तय दर से 50 प्रतिशत अधिक होगा। यह किराया रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का है। वही टेंपो का किराया प्रथम 2 किलोमीटर के लिए 50 और उसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 18 तय किया गया है।
टैक्सी मैक्सी कैब की दरें : टैक्सी व मैक्सी वाहन श्रेणी में आने वाले अर्डिनरी वाहन के लिए मैदानी मार्ग के लिए सारण सेवा का किराया 16 प्रति किलोमीटर व ऐसे वाहन के लिए 18 प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इसी वाहन का पर्वतीय मार्ग के लिए सारण सेवा का किराया 18 तथा एसी वाहन के लिए किराया 20 तय किया गया है। डीलक्स वाहनों के लिए जिसकी कीमत 800000 से लेकर 1500000 तक होगी मैदानी मार्ग के लिए साधारण सेवा का किराया 20 तथा वातानुकूलित के लिए किराया 22 तय किया गया है। इसी वाहन के पर्वतीय मार्ग के लिए प्रति किलोमीटर किराया साधारण सेवा के लिए 22 तथा ऐसी वाहन के लिए 25 तय किया गया है।
किराया वाले मोटर साइकिल व कार का भी हुआ निर्धारण :  किराए पर दिए जाने वाले मोटर साइकिल वाहनों के किराए का अंदर का भी निर्धारण कर दिया गया है।पहले 2 घंटे के लिए 100000 तक के वाहन का किराया 125 होगा 2 घंटा के बाद अतिरिक्त  घंटे के लिए 75 प्रति घंटे के हिसाब से किया जाएगा। 24 घंटे के लिए यह किराया अधिकतम 700 होगा। अगर मोटर साइकिल की कीमत एक लाख से ज्यादा और 2 लाख तक है तो उसका अधिकतम किराया 800 तय किया गया है।
एंबुलेंस का किराया भी हुआ तय  :  एंबुलेंस का किराया अक्सीजन सिलेंडर के साथ एसी एंबुलेंस के लिए 15 किलोमीटर की परिधि में जाने पर 800 का भुगतान करना होगा। अगर यह दूरी 15 किलोमीटर से ज्यादा है। 15 किलोमीटर से ज्यादा की परिधि तथा 4000 नर्सिंग स्टाफ के साथ 6000 डलवा ले फीस वाले एंबुलेंस का किराया 3000 तय किया गया है।
माल वाहन का किराया : मैदानी मार्ग के लिए माल वाहन का किराया प्रति कुंटल 40 तक पर्वतीय मार्ग के लिए 60 तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *