संदिग्ध हालात में कांवड़िये की मौत

न्यूज़ सुनें

पिरान कलियर। हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस लौट रहे करीब 36 वर्षीय एक कावंड़िये की संदिग्ध हालत में बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कावंड़िये को बेहोशी की हालत एम्बुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। जहाँ डॉक्टरों ने कावंड़िये को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस कावंड़िये की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।
शुक्रवार को हरिद्वार से एक 36 वर्षीय एक कावंड़ियां गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की और वापस लौट रहा था। कावंड़िया दिल्ली हरिद्वार हाईवे से कोर कॉलेज के सामने रहमतपुर रोड से कलियर की और आ रहा था। जैसे ही वह कलियर के पास पहुंचा तो कावंड़िया बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया। कावंड़िये के अचानक सड़क पर गिर जाने से सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कावंड़िये के बारे मे जानकारी की तो उसका नाम पता नही चल पाया।

पुलिस ने बेहोश कावंड़िये को 108 की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। जहाँ कावंड़िये को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि एक कावंड़िया अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया था। पुलिस ने बेहोश हुए कावंड़िये को 108 की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया दिया गया था। जहाँ डॉक्टरों ने कावंड़िये को मृत घोषित कर दिया गया था, पुलिस कावंड़िये की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *