सरकार का हर क्षण देव तुल्य जनता को समर्पित : सीएम

न्यूज़ सुनें
100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार का हर क्षण देवतुल्य जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को मुख्य सेवक सदन में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का विमोचन किया।
ृकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  उनकी सरकार के 100 दिन संकल्प, समर्पण एवं प्रयास को समर्पित रहे। आम चुनाव में पूर्ण बहुमत देने पर उन्होंने जनता को धन्यवाद अर्पित किया। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई जनता द्वारा की गई उम्मीदो, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं पर हमारी सरकार निश्चित खरा उतरेगी। उन्होंने कहा बीते 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय एवं राज्य के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं आने वाले समय में भी जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं चलाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है।  21वीं सदी का तीसरा दशक निश्चित तौर पर उत्तराखंड का दशक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। उनकी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया है जो जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड के दायरे में सभी नागरिक आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कायरे का रोडमैप तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कि वह विास के साथ कह सकते हैं कि समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण होगा। उन्होंने कहा उनकी सरकार सभी की सहभागिता से विकास कार्य को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने उत्तराखंड को धर्म संस्कृति का केंद्र बताते हुए कहा कि यहां अपार संभावना है इन संभावनाओं को हम खोज विकास को स्वर्णिम रास्ते पर पहुचाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी,  कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार,  महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला  एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *