सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप

न्यूज़ सुनें
डोईवाला। डोईवाला में केशवपुरी बस्ती से निकलने वाली मुख्य सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची। और जरूरी कार्यवाई की। विशाल (20) उर्फ (मोदी) पुत्र रणवीर का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार सुबह ही दिल्ली से वापिस अपने घर लौटा था। और घर से यह कहकर निकला की वह बाल कटवाने जा रहा है। और बाद में नहर में नहाने जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *