देर रात बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,चार की मौत छह की हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग। सोमवार देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ, जब वाहन पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में सामान्य घायल लोगों के नाम  उम्मेद सिंह राणा पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग व राजेंद्र सिंह पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग बताए जा रहे हैं जबकि लविश राणा पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग,कु. वंशिका पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग,
उर्मिला देवी पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग,पूजा पत्नी  आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग की हालत गंभीर होने के चलते इन्हे उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है।

मृतकों में कुंवर सिंह पुत्र श्री बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, मदन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, सूरत सिंह पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग व  बलवीर सिंह पुत्र  बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *