आने वाले पांच साल में चम्पावत राज्य का मॉडल जिला होगा: धामी

न्यूज़ सुनें
एक अरब से ज्यादा योजनाओं के शिलान्यास और लोकापर्ण
चम्पावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत, लोहाघाट विस के विकास से जुड़ी एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये की लागत की कुल 42 (19.23) योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ अपने भ्रमण की शुरुआत की है। धामी दो दिन चम्पावत में बिताएंगे। उन्होंने अपनी विस चम्पावत की नौ योजनाओं का लोकार्पण व 14 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कई योजनाओं की घोषणाएं भी की। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच साल में चम्पावत उत्तराखंड का मॉडल जिला होगा। इसके लिए राज्य और केंद्र के स्तर पर काम शुरू कर दिया है।बुधवार को सीएम ने योजनाओं का शिलन्यास और लोकापर्ण करने के साथ ही विकासपरक योजनाओं के स्टालों का भी निरीक्षण किया। विभिन्न प्रगतिशील काश्तकारों से वार्ता भी की। उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बद्री गाय की छास का भी स्वाद लिया एवं किसानों के उत्पादों को सराहा। उन्होंने भरोसा दिया कि चम्पावत जिला को पूरे उत्तराखंड में विकास का मॉडल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों द्वारा पशुपालन, मौन पालन, दुग्ध उत्पादन के साथ ही स्वयं सहायता समूह, फल, बागवानी, कृषि व पर्यटन आदि  सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों को लोकल उत्पाद के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेंगी। बाद में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

इस मौके पर सीएम ने आठ समूह लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के तहत चंद्रकला, लीलावती, रामचंद्र जोशी, देवकी देवी, सुंदर सिंह, रेखा देवी, ममता देवी, हेमा देवी को पांच हजार रुपये की धनराशि के चेक साज-सज्जा के लिए प्रदान किए। इसके इतर प्रति लाभार्थी को प्रथम किस्त छह हजार, द्वितीय किस्त चार हजार व तृतीय किस्त तीन हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए’। साथ ही स्वास्थ्य संवर्धन योजना अंतर्गत ओपन जिम स्थापित किए जाने के लिए युवक मंगल दल के अध्यक्षों को मुख्यमंत्री ने 17960 के धनराशि के चेक वितरित किए। इसकेअलावा महिला मंगल दलों के अध्यक्षों को 14268 रुपये की धनराशि चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह सौ दिन सरकार का समर्पण और प्रयास का रहा है। हम उत्तराखंड प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी राज्य बनाने का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार गरीब महिलाओं को साल में तीन  सिलेंडर दे रही है। उन्होंने    100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण करने का भी एलान किया। मुंडयानी में उद्यान फर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण,  चंपावत में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। उनके द्वारा जिला मुख्यालय में पुस्तकालय के लिए अपनी विधायक निधि से दस लाख की घोषणा की गई।’ इसके साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में निर्माण किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजनव पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा साथ ही पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा।

उन्होंने टनकपुर से घात राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर सात हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा। राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। सिप्टी वाटरफल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। घाट-पंचेर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा, शिवराज सिंह कठायत, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट गोविंद वर्मा, सतीश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक, जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *