मैक्स दुघर्टना में मासूम समेत चालक की मौत

न्यूज़ सुनें
चार घायल, हल्द्वानी भर्ती किया, जांच में जुटी पुलिस 
धानाचूली। रामगढ़ ब्लॉक के छतौला गावं में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौती हो गयी है। मृतकों में चालक भी शामिल है। घटना में चार लोग घायल हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कर दिया गया है।  पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर छतोला गांव का एक परिवार रिश्तेदारी में जाने के लिए वाहन संख्या यूके04 टीए 9858 से घर से निकला। बताया जा रहा है कि कुछ ही पलों में अचानक चालक सूरज ने मैक्स से संतुलन खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गिर गया और ऊ पर से गिरते हुए वाहन नीचली सड़क पर आकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चले गयी जबकि चार घायलों को उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
इस हादसे में चालक सूरज पुत्र बहादुर राम और सात वर्षीय पिहू पुत्री कपिल देव की दर्दनाक मौत हो गयी। घायलों में शंकर आर्य (55), कपिल देव (33), नीरज आर्य (22), कपिल की दूसरी ढाई साल की पुत्री अदिति शामिल हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। इस घटना से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर भवाली थाने की पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *