सीएम ने किया संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ

न्यूज़ सुनें

देहरादून। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर घंटाघर से संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अपने जन्म दिवस पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद  के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *