गमगीन माहौल में कांग्रेस नेता की अंत्येष्टि

न्यूज़ सुनें

गौचर।  पोखरी ब्लाक के बमोथ गांव निवासी कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव सुनील चमोली की गमगीन माहौल में पैतृक घाट पर अंत्येष्टि की गई। देहरादून में एक सड़क दुघर्टना में हुई मौत के बाद जब सुनील चमोली का शव बमोथ गांव पहुंचा तो लोग फफक फफक कर रो पड़े। उनकी पत्नी तथा माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। घर से जब शव यात्रा निकली तो सभी लोगों की आंखें छलछला उठी।

अंत्येष्टि में बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राजा चौहान, सुखदेव चौहान,महेश खंडूड़ी, कांग्रेस नगराध्यक्ष गौचर सुनील पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान एलपी लखेड़ा व प्रकाश रावत,पुष्कर सिंह नेगी, सुधीर नेगी, सुभाष गैरोला, अरविंद चौहान, जगदीश भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष कर्णप्रयाग बीरेंद्र मिंगवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, अजरुन नेगी, विपुल नेगी, विभांशु बत्र्वाल, कैलाश रावत,जय सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट समेत तमाम लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *