हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो सूबे का हर व्यक्ति:  महेंद्र भट्ट

न्यूज़ सुनें
यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव 
देहरादून।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के हर व्यक्ति को शामिल होना चाहिए। यह किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम नहीं अपितु हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। सोमवार को महेंद्र भट्ट ने टेलिफोन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।  अपने संबोधन में उन्होने कहा यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है। राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नही होता है अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का पण्रभी होता है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहाँ भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पों को पूरा करने का पण्रलेना है। प्रधानमंत्री मोदी के  हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है । आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी का जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को स्मरण किया ।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। वर्तमान समय में, जब सब कुछ अनलाइन हो रहा है, तिरंगा यात्रा भी हाईटेक हो गयी है इसके लिए संस्ति मंत्रालय ने एक अलग पहल की है जिसमें आनलाइन भी तिरंगा लगाया जा सकता है। यही नहीं वेबसाइट पर जाकर एक प्रमाणपत्र भी डाउनलोड लोड किया जा सकता है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पहली बार सभी उन महापुरूषों व क्रांतिकारी नायकों को याद किया जा रहा है जिन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला था या भुला दिया गया था।
उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर तिरंगा लहराने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरनेट मीडिया एकांउट की डीपी पर तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह का असर तत्काल देखा गया और प्रत्येक भारतीय उनके इस अभियान से बहुत तेजी से जुड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *