लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा : प्रीतम 

न्यूज़ सुनें

शहर में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा
रुड़की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह बात भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रामपुर चुंगी पर एकत्रित हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते वक्त  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग लगातार लोकतंत्र पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को हिंदू मुस्लिम के बीच बांटकर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इसी मकसद के लिए प्रदेश भर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने मैं संप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया। इस दौरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि देश की आजादी के लिए सभी ने बलिदान दिया है और इसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा देश को कमजोर करने वाला है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। इस दौरान रामपुर चुंगी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया जो मच्छी मोहल्ला बाजार मेन बाजार नगर निगम सिविल लाइंस बाजार से होते हुए महाराणा चौक पर खत्म हुई।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, यशपाल राणा, कलीम खान, संजय पालीवाल, सुभाष सरीन, राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, राम सिंह सैनी, संजीव ग्रोवर, शमीम अहमद, मोहसीन,नोमान, सुभाष चौधरी, प्रमोद सैनी, कहर सिंह, अनुज राठी, सूरज नेगी, अमित चौधरी, सौरभ पवार, सनी, सचिन चौधरी, उज्जवल शर्मा, अमित बेदी,आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *