करंट लगने से मां-बेटी की मौत

न्यूज़ सुनें

पोखरी। गोदीगिंवाला में छांस बनाते समय विजली का करंट लगने से मां और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोदीगिंवाला गांव के  प्रवीन सिंह रावत की पत्नी विद्या देवी (24) सुबह 8 बजे मशीन से छांस बना रही थी। इस बीच छांस बनाने वाली मशीन पर विजली का करंट दौड़ गया। इससे महिला तथा एक वर्षीय बालिका आदिति बुरी तरह झुलस गए। हालांकि  दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के पति प्रवीन सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। ससुर कुंवर सिंह और सास बरसाती छानियों में गायों के साथ गए थे। बगल पडोसी जब छांस लेने पहुंचे तो देखा कि दोनों अकाल मौत के शिकार हो गए हैं। इसके बाद घटना के बारे में लोगों को बताया गया। मृतका का मायका सलना डांडा (चंद्रनगर) है। मृतका के पिता शंकर सिंह रावत और मां शिवदेई गोदीगिंवाला पहुंच गए हैं। उन्होने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया। इसके साथ ही मृतकों का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *