मानस खंड मिशन के साथ जुड़ेगा मां बाराही का धाम: धामी

न्यूज़ सुनें

चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा दिया है कि चारधामों को विकसित करने के साथ ही अब कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत कर दी है। इस मिशन के साथ ही मां वाराही धाम देवीधूरा को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने देवीधूरा में पुलिस चौकी खोलने का एलान किया और दावा किया कि 2025 तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा। इसके लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।

सीएम धामी ने यह भरोसा शुक्रवार को मां बाराही धाम में अपने संक्षिप्त संबोधन में दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। बदरीनाथ धाम का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जाएगा। चार धाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। उन्होंने कहा आलवेदर रोड के निर्माण से पर्यटक एवं श्रद्धालुओं का सफर सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 60 हजार से भी ज्यादा कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा उनकी सरकार ने राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

इससे पहले सीएम ने देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। उन्होंने देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्कृति और संस्कार के वाहक चम्पावत, देवीधुरा में वे शीश झुकाकर मां बाराही को कोटि-2 पण्राम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भीम शिला, आदि शक्ति गुफा एवं समस्त देवी – देवताओं के मंदिर हैं। इन सबको विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल बग्वाल को राजकीय मेला घोषित किया गया था। कोरोना काल में दो साल से प्रतीकात्मक बग्वाल आयोजित की जा रही थी, लेकिन इस बार पाषाण युद्ध पूरी रौ में है। उन्होंने कहा कि इस वग्वाल ने चम्पावत को पहले से ही वि विख्यात किया है।

उन्होंने कहा कि जोशीमठ के सितूण में स्थित माता सीता के चार दशक एवं दो वर्ष बाद हो महायज्ञ में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। जहां माता सीता  को प्रसन्न करने के लिए लिए उनकी विराजमान पाषाण शिला की अर्चना की जाती है। इसी तरह से मां वाराही देवी को प्रसन्न किये जाने के लिए पाषाण युद्ध अर्थात बग्वाल खेली जाती है। उन्होंने कहा उनको उम्मीद है कि इस बग्वाल से पूरे राज्य एवं देश में खुशहाली आएगी। इससे लोगों का जीवन आनंदित होगा। इससे पहले सीएम का तमाम भाजपा नेताओं ने जोरदार खैरमकदम किया। बाद में मंदिर कमेटी ने भी सीएम का परंपरानुसार स्वागत किया। सीएम इस कार्यक्रम से गदगद नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *