मेजर जनरल भुवनचंद खण्डरी को लोकसभा में दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/देहरादून। लोक सभा में सदन ने हम सबके श्रद्धेय, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल लोक सभा के पूर्व सांसद मेजर जनरल (स्व.) भुवन चंद्र खंडूरी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज लोक सभा में सदन ने हम सबके श्रद्धेय, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गढ़वाल लोक सभा के पूर्व सांसद मेजर जनरल (स्व.) भुवन चंद्र खंडूरी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने एक गौरवशाली सैन्य अफसर के रूप में, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी। उन्होंने वर्षों तक सदन में गढ़वाल लोक सभा का नेतृत्व भी किया। मेजर जनरल खंडूरी ने अपने अनुशासित जीवन, बेदाग सार्वजनिक आचरण और जनसेवा के प्रति समर्पण से राजनीति में आदर्श स्थापित किए।

उत्तराखंड के विकास और गढ़वाल की जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। यह मेरा परम सौभाग्य है कि जिस गढ़वाल संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने वर्षों तक क्षेत्र का गौरव बढ़ाया, आज उसी पावन भूमि का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। उनके आदर्श, उनकी कार्यशैली और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *