सनसनीखेजः दो साधुओं की हत्या कर शव जंगल में दफनाए,जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। जनपद के थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहंुचकर जांच शुरू की। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। इस मामले में पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था।
घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया गया है। प्रारंभिक जांच में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर संदेह जताया गया है।

घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *