पीआरडी के जवान ने गला काटकर की आत्महत्या

न्यूज़ सुनें

रामनगर। पारिवारिक विवाद के चलते पीआरडी के जवान ने घर में गला काटकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर से परिजनों मैं कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के तहसील धुमाकोट के ग्राम बाडयू निवासी सुरेश नेगी पुत्र आंनद सिंह नेगी (42 वषर्) ने सुबह अपने ही घर में कैची और ब्लैड से अपने हाथ व गले की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह जंगल लकड़ी लेने गई थी। जब वापस घर पहुंची तो उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका पति सुरेश नेगी लहूलुहान हालत में कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था। पति की हालत देखकर उसने शोर मचाया तो परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

गंभीर रूप से घायल लहूलुहान सुरेश नेगी को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया। लेकिन रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुरेश की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति धुमाकोट तहसील में पीआरडी जवान के पद पर तैनात था। आज वह छुट्टी पर थे। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते पीआरडी के जवान ने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *