राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी का किया स्वागत

न्यूज़ सुनें

ऋषिकेश। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुमरू सोमवार सुबह विशेष चार्टड विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंची।
एयरपोर्ट पर भाजपा के दर्जनों नेताओं और सैकडों कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुमरू का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पौडी सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, ड कल्पना सैनी, रितु खंडूरी, प्रेमचंद अग्रवाल, खजानदास, अनिल गोयल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, ड देवेंद्र भसीन, खिलेंद्र चौधरी, अजेय कुमार, राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *