रसोई गैस की महंगाई के विरोध में प्रदेश भर में सरकार के पुतले फूंकेगी कांग्रेस

न्यूज़ सुनें
देहरादून। आज कांग्रेस रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी और भाजपा सरकार के पुतले फूंकेगी।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन संगठन) मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन  करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 8 वर्ष का कार्य काल पूर्ण कर चुकी है।
देश की प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदाथोर्ं (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि के कारण आम जन पीड़ित है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम 1000 रूपये पार कर चुके हैं। बेतहाशा मंहगाई आम आदमी के जीने की राह को कठिन बना रही है। गैस सिलिंडर के दामों में लगातार की जा रही भारी वृद्धि से केंद्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि मोदी सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है और उनके हितों के लिए जनता के पेट पर लात मारने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है । चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनके सहयोगी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। भाजपा सरकार को आम जनता के दुख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी आम आदमी के साथ उसके हर दुख-दर्द में खड़ी है तथा उसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लडती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *