सूचना विभाग में आठ कार्मिकों को पदोन्नति, बने सूचना अधिकारी

न्यूज़ सुनें
देहरादून। सूचना  विभाग में दो  अनुवादकों व आठ  अतिरिक्त  जिला सूचना अधिकारियों को प्रोन्नति दे दी है। ये सभी अब सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किये गये हैं।
महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान की ओर से इस संबंध में  आदेश जारी कर दिए गए है।
पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद/कार्यालय में ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण व अन्यत्र तैनाती के आदेश बाद में निर्गत किये जायेंगे। पदोन्नति पाने वालों में दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा जानकी देवी शामिल हैं। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, केएस चौहान, नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *