स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने चल पड़ा है भारत : धामी

न्यूज़ सुनें
पीएम ने स्वीकार किया है अद्वैत आश्रम आने का न्योता
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद  के सपनों को पूरा करने की दिशा में चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने जल्दी ही अद्वैत आश्रम मायावती आने का न्योता भी स्वीकार किया है। उन्होंने भरोसा दिया कि आने वाले समय में चम्पावत उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत का एक नया पर्यटन गंतव्य के  तौर पर वजूद में आएगा। इसके लिए कई स्तर पर काम चल रहा है। यह दावा सीएम ने बृहस्पतिवार को अद्वैत आश्रम मायावती के भ्रमण के बाद किया। इस आश्रम का भ्रमण करने वाले धामी उत्तराखंड के पहले सीएम बन गए हैं। इससे पूर्व अविभाजित यूपी में 1965 में तत्कालनी मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता ने लोहाघाट से इस आश्रम तक का पैदल भ्रमण किया था। धामी ने कहा कि उन्हें यहां आने की ईरीय प्रेरणा मिली है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की पुस्तकें भेंट की तो उन्होंने मायावती आश्रम आने का भी आमंतण्रस्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यहां आने पर मनुष्य ईर की सत्ता में अपने को विलीन कर सेवा कायरे में खो देता है। इससे पूर्व आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुहृदया नंद,  चिकित्सा प्रभारी स्वामी एक देवानंद प्रबुद्ध,भारत के संपादक स्वामी वीरेशा नंद,सुमित महाराज, कैलाश महाराज,बृजेश महाराज ने धामी का परम्परागत ढंग से स्वागत किया।

इस अवसर पर संक्षिप्त सभा का डा. प्रकाश ने खेड़ा ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि यह आश्रम दुनिया को स्वामी जी की अवाधारणा का संदेश दे रहा है। इस मौके पर सीएम ने डाक्टर लखेड़ा को आश्रम की ओर से प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने आश्रम की सभी गतिविाियों को जानने में काफी दिलचस्पी ली। इस मौके पर कैलाश गहतोड़ी, गोविंद वर्मा, हयात सिंह, सतीश चंद्र पांडे, सचिन जोशी, नरेश करात, दीपक औली, मोहित पाठक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *