युवक ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर दी जान

न्यूज़ सुनें
लक्सर।
युवक ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव एक खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक की शुक्रवार को बारात जानी थी। किन्तु एक दिन पहले उसकी मौत से दोनों पक्षों में मातम छा गया। पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।  लक्सर कोतवाली के एक गांव में चौहान परिवार के युवक की शुक्रवार को शादी होनी थी। उसकी बारात पथरी थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ में जानी थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को युवक के घर मंढे की दावत थी। दावत में गांव के लोगों के अलावा दूसरे गांवों से भी उनके कई रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब 11 बजे तक चली दावत के बाद सभी लोग सो गए थे। तभी युवक ने फांसी लेने की घटना को अंजाम दिया।
           परिवार के लोगो ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बारात ले जाने की तैयारी शुरू की, किंतु युवक घर पर मौजूद नही मिला। आसपास में तलाशने पर भी उसका पता नही चला तो गांव के लोग उसे इधर-उधर ढूंढने लगे। इस दौरान उन्हें युवक का शव गांव की आबादी से थोड़ी ही दूर पर एक खेत में पेड़ से लटका मिला। शादी वाले युवक की मौत का पता चलने पर युवक के घर में ही नही बल्कि पूरे गांव व ससुराल भी में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *