बाजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद ऊ धम सिंह नगर के बाजपुर तहसील में बड़ी कार्रवाई की है। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपित तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रित मांग रहा था।
शिकायत शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया। तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रितरिश्वत की मांग की। ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की।
मंगलवार को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वतलेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए निदेशक सतर्कता
डा. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डा. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रितखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दे। बता दें कि मोहन सिंह एन एच 74 घोटाले में भी जेल काट चुके हैं। विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है।