देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
इनमें मेला स्थल एवं मंदिरों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़क एवं पुलों का सुधारीकरण, सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, सिंचाई गूल तथा सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु ₹55.16 लाख, जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-9 आर्यनगर की आंतरिक सड़कों एवं नालियों के निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹56.76 लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग का बीएमध्एसडीबीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण किए जाने हेतु ₹242.38 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु ₹422.11 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग (राजमार्ग-60) के किमी 143.930 पर डांगोली-दाड़िमखेत-हरवाड़ -वलीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या -पाखू-थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के श्रेणी-बी से श्रेणी-ए में उच्चीकरण हेतु ₹111.92 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली- आवंडा से विकासखंड ताकुला के भेसड़गांव-चैड़ा-फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल के निर्माण हेतु ₹95.01 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
