होमगार्ड और नागरिक संगठन के स्वयंसेवकों का भत्ता बढ़ेगा

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्तर्जनपदीय डय़ूटी में तैनात होने वाले होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रु पये से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिदिन करने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपए से बढ़ाकर  140 रुपए प्रतिदिन करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को ननूरखेड़ा में होमगार्र्ड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होमगार्र्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि होमगार्ड स्वंयसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 63वें होमगार्र्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रस्तुत की गई रैतिक परेड अत्यंत गौरवशील है। परेड में राष्ट्र सेवा के प्रति जवानों के समर्पण, साहस और उत्कृष्टता की शानदार झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने होम गार्डस जवानों के कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने पहली बार होमगार्ड जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया। महिला होमगार्ड को प्रसूति अवकाश प्रदान करने की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। पुलिस कर्मिंयों और एनडीआरएफ की भांति 9 हजार फीट से अधिक ऊं चाई पर डय़ूूटी करने वाले होमगार्डस स्वयंसेवकों को 200 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। एसडीआरएफ के जवानों के साथ प्रशिक्षित हुए होमगार्ड के जवानों को 100 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा होमगार्ड के जवान प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा जवानों के हौंसले और समर्पण को राज्य सरकार उचित सम्मान दे रही है। राज्य सरकार होमगार्ड जवानों के हितों के लिए आगे भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेगी।

इस अवसर पर डीजी होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद,  सचिव  शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ,  विधायक  उमेश शर्मा काऊ, खजान दास,  श्रीमती सविता कपूर, मेयर देहरादून  सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश  शंभू पासवान, कैलाश पंत, श्रीमती मधु भट्ट, यामवीर सैनी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *