महिला ने सातवें माले से कूदकर दी जान रुड़की। लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने रविवार रात अपार्टमेंट के सातवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार आशा (60 वषर्) पत्नी राजेंद्र खुराना अपने पति और बेटी के साथ हरिद्वार रोड स्थित श्री राम रेजिडेंसी में सातवें माले पर स्थित फ्लैट में रह रही थी। महिला का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पिछले कुछ दिनों से महिला अस्वस्थ चल रही थी। रात में महिला अचानक अपनी बालकोनी में पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मृतका के बेटे को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

रुड़की। लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने रविवार रात अपार्टमेंट के सातवें…

यूकेएसएसएससी मेपर लीक प्रकरणःसीएम धामी ने खुद धरना स्थल पहंुचकर सीबीआई जांच की हामी भरी

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण पर  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद देहरादून धरना स्थल पर…

अगले साल दस हजार नई भर्तियां: सीएम

युवाओं के आंदोलन के नाम पर कुछ लोग राजनीति कर रहे है युवा चाहेंगे तो सरकार…

छात्रसंघ चुनाव परिणामः एमकेपी में सभी पदों पर एनएसयूआई की जीत

देहरादून। साल भर के अंतराल के बाद शनिवार को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों…

युवाओं के आन्दोलन का हो रहा राजनीतिकरण,लग रहे देशद्रोह के नारेः धामी

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस को लेकर प्रदेश भर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को…

पेपर लीक प्रकरणः रिटायर्ड जज बीएस वर्मा की निगरानी में जांच करेगी एसआईटी आदेश जारी

देहरादून। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम)…

सीएम ने मेधावियों को किया पुरस्कृत

बीते चार साल में रिकार्ड 25 हजार युवाओं को पारदर्शिता के साथ मिली सरकारी नौकरी श्रेष्ठ…

मानसूनी आपदा में अब तक 135 की मौत,90 लापता,एनडीएमए की टीम ने शुरू किया क्षति का आंकलन

देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से उत्तराखंड में पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए)…

पेपर लीक प्रकरणः असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब असिस्टेंट प्रोफेसर पर उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

नकल माफिया को मिट्टी में मिलाकर ही लेंगे दमः सीएम धामी

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपरलीक को लेकर बुधवार को सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम…